Jharkhand Ration Card List 2024 – झारखंड राशन कार्ड लिस्ट व डाउनलोड कैसे करे ?

जैसे की हम सब जानते है की राशन कार्ड गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण है हर राज्य की तरह झारखंड राज्य सरकार के द्वारा भी राशन कार्ड पोर्टल लांच किया है झारखंड राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारी के लिए राज्य सरकार के द्वारा लांच किया गया पोर्टल का नाम आहार झारखंड है यदि आप झारखंड के रहने वाले है और आपको Jharkhand Ration Card List की आवश्यकता है तो राशन कार्ड से जुडी किसी प्रकार जानकारी आप पोर्टल के माध्यम से पता कर सकते हो।

Jharkhand Ration Card List

आपको आज हम अपने इस लेख के माध्यम से Jharkhand Ration Card List के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे और किस प्रकार से आप अपने घर बैठे आसानी से झारखंड राशन कार्ड सूची प्राप्त कर सकते हो / Ration Card Download इसी के साथ आप आहार झारखंड पोर्टल के माध्यम से राशन कार्ड से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हो।

Jharkhand Ration Card List | Aahar Jharkhand – संक्षिप्त विवरण

लेख किस बारे मेंJharkhand Ration Card List, Download
पोर्टल का नामआहार झारखण्ड ( Aahar jharkhand )
विभाग का नामखाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग
लॉन्च किया गयाझारखंड सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक
टोल फ्री नम्बर1800-212-5512
आधिकारिक वेबसाइटhttps://aahar.jharkhand.gov.in

झारखंड में राशन कार्ड आवेदन करते समय आपको कौन सी जानकारी भरनी होगी?

अगर आप भी आहार झारखंड पोर्टल के माध्यम से अपने राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्म बातो का ध्यान रखना होगा।

हिंदी मेंIn English
आवेदक का नाम (हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में)Name of the applicant (in both Hindi and English languages)
आवेदक के पिता का नाम (हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में)Applicant’s father’s name (in both Hindi and English languages)
लिंगGender
वर्ग या जातिClass or Caste
मोबाइल नंबरMobile Number
जन्म की तारीखDate of Birth
आधार कार्ड नंबरAadhaar card Number
कार्ड का प्रकारCard Type
जिले का विवरणDistrict details
ब्लॉक/नगर पालिका विवरणBlock/Municipality Details
पंचायत गांव या वार्डPanchayat Village or Ward
व्यक्तिगत जानकारीPersonal Information

आवश्यक दस्तावेज़

झारखंड राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट आकार का फोटो, राजपत्र अधिकारी द्वारा सत्यापित
  • बिजली बिल या मकान किराया रसीद या टेलीफोन बिल या गैस कनेक्शन
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र, और आय प्रमाण पत्र

Jharkhand Ration Card List कैसे देखें?

  • आवेदक को सबसे पहले झारखंड आहार की आधिकारिक वेबसाइट https://aahar.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा |
  • इसके बाद आपको बायीं तरफ मेनू बटन पर क्लिक करना होगा “लाभार्थी कार्ड सूचना” पर क्लिक करना होगा इसके पश्चात आपके सामने कुछ ऑप्शन खुल कर आ जायेंगे आपको इसमें अपनी “पात्रता सूची” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने कुछ पेज खुल कर आ जायेंगे जो आपको जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
    • जिले का नाम चुनें।
    • ब्लॉक का नाम चुनें।
    • डीलर का नाम चुनें।
    • कार्ड का प्रकार चुनें।
    • महीना/वर्ष चुनें।
  • अब इसके बाद आपको कैप्चा कोड को भरे और “Submit” के बटन पर क्लिक करे।
  • सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरने के बाद अब आपके सामने आपके राशन कार्ड की सूचि खुल कर आ जाएगी।

अगर आपका नाम झारखंड राशन कार्ड सूची में नहीं है तो क्या करें?

अगर आपका नाम झारखंड राशन कार्ड सूचि में नहीं है तो इसका मतलब ये है कि आपने कुछ दिन पहले ही में राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है, या फिर आपका राशन कार्ड आवेदन खारिज कर दिया गया है। अब आपको खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में जाना चाहिए और पता लगाना चाहिए की आपका रशन कार्ड खारिज किस कारणवंश हुआ है नहीं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड स्टेटस को देख कर यह जान सकते हो की आपका राशन कार्ड किस वजह से ख़ारिज हुआ है।

अपने झारखंड राशन कार्ड लिस्ट में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ें?

  • आवेदक को सबसे पहले आहार झारखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको अब राशन कार्ड की वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड और पासवर्ड पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने लॉगिन पेज खुल जायेगा जिसमे आपको वही अपना राशन कार्ड और पासवर्ड (आधार कार्ड लास्ट 4 डिजिट) डाले और अपने राशन कार्ड का टाइप चूज़ करे।
  • इसके बाद आप captcha code फिल करे और ” लॉगिन ” पर क्लिक करे।
  • आपको अब झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट में नया नाम जोड़ने के के लिए ”सदस्य जोड़ें “ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • नए सदस्य नाम और उसके बारे में मांगी गई जानकारी ध्यान से भरे और एक बार चेक कर ले की उसमे कोई गलती तो नहीं है।
  • इस प्रकार से आप Successfully अपनी रिक्वेस्ट को भेज सकते हो।

झारखण्ड राशन कार्ड की जिलेवार सूची

1.कोडरमा (Koderma)13.पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum)
2.खुटी (Khuti)14.पाकुड़ (Pakud)
3.गढ़वा (Garhwa)15.पूर्वी सिंहभूम (East Singhbhum)
4.गिरिडीह (Giridih)16.बोकारो (Bokaro)
5.गुमला (Gumla)17.राँची (Ranchi)
6.गोड्डा (Godda)18.रामगढ़ (Ramgarh)
7.चतरा (Chatra)19.लातेहार (Latehar)
8.जामताड़ा (Jamtara)20.लोहरदग्गा (Lohardagga)
9.दुमका / डुमका (Dumka)21.सराइकेला खरसावाँ (Seraikela Kharsawan)
10.देवघर (Devghar)22.साहिबगंज (Sahibganj)
11.धनबाद (Dhanbad)23.सिमडेगा (Simdega)
12.पलामू (Palamu)24.हज़ारीबाग (Hazaribagh)

Contact Details

Aahar Jharkhand Helpline Number (आहार झारखंड हेल्पलाइन नंबर)
Food, Public Distribution & Consumer Affairs Government of Jharkhand
(खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले झारखंड सरकार)
हेल्पलाइन नंबर :- 18003456598

Jharkhand Ration Card List – FAQs

Q. क्या राशन कार्ड सूची ऑनलाइन तरीके से प्राप्त की जा सकती है?

A. जी हां, राशन कार्ड सूची ऑनलाइन तरीके से प्राप्त की जा सकती है।

Q. क्या आहार झारखण्ड के माध्यम से राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है?

A. जी हां, आहार झारखण्ड के माध्यम से राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Q. झारखंड राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट का नाम क्या है?

A. झारखंड राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट का नाम https://aahar.jharkhand.gov.in है।

Q. झारखंड राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर क्या है?

A. 18003456598 / 1800-212-5512 u0026 1967.

Q. झारखंड राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

A. झारखंड राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए निचे बताए गे स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करे।
1. आहार झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट https://aahar.jharkhand.gov.in/secc-districts/districts पर जाएं।
2. अब आप अपने डिस्ट्रिक्ट का चयन करें।
3. अब आप अपने ब्लॉक का चयन करें।
4.अब आप अपने गांव का चयन करें
5. अब इसके बाद आपके सामने राशन कार्ड लिस्ट खुल जाएगी उसमे से आप अपने राशन कार्ड का चयन कर उसे डाउनलोड करे।

Leave a Comment