Haryana Ration Card List Check Online2024 – हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें, District Wise

हरियाणा सरकार द्वारा Haryana Ration Card List को  जारी किया जाता है सरकार द्वारा यह सूची खाद्य और आपूर्ति विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन जारी की जाती है इस सूची में जिन भी लोगों का नाम मौजूद होता है तो वह हरियाणा राशन कार्ड के तहत मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं| हर साल सरकार द्वारा नवीनतम सूची को जारी किया जाता है और इनमें उन लोगों का नाम शामिल होता है जिन्होंने राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया होता है |

Haryana Ration Card List
Haryana Ration Card List

 अगर आपने भी हरियाणा राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था और अब हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2024 चेक करना चाहते हैं तो आप हमारे इस लेख को जरूर पढ़िए| क्योंकि इस लेख में आपको राशन कार्ड लिस्ट हरियाणा से जुड़ी सारी बातें विस्तार से जाने को मिल जाएगी|

Haryana Ration Card List 2024

हरियाणा में रहने वाले वह परिवार जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हज़ार रुपए या इससे कम की है, उन लोगों के लिए BPL राशन कार्ड बनाए जाते हैं। और इससे अधिक वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए APL राशन कार्ड बनता है। हरियाणा के लोग को राशन कार्ड बनवाने के लिए  राज्य के खाद्य विभाग के माध्यम से आवेदन करना पड़ता है। जब आवेदक अपना आवेदन कर देते है तो उसके बाद राज्य के खाद्य विभाग जिन्हे राशन कार्ड देने के लिए पात्र समझती है उनके नाम की  सूचि अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी करती है|

विभाग नियमित अंतराल पर पात्र परिवारों के लिए नई राशन कार्ड की सूची जारी करती है। जिन भी आवेदक का नाम तथा पात्र परिवारों का नाम इस सूचि में शामिल होता है उनको ही राशन कार्ड दिया दिया जाता है। इस साल की  Haryana Ration Card List 2024 को भी विभाग ने ऑनलाइन जारी कर दिया है। जिसे आप ऑनलाइन पोर्टल पर घर बैठे देख सकते हैं| जिसकी प्रिक्रिया हमने निचे लेख में बताई है|

Haryana Ration Card List –  Full Imformation

विभाग का नामहरियाणा खाद्य एवं रसद विभाग
लेख का नामHaryana Ration Card List
राज्यहरियाणा
हेल्पलाइन नंबर / टोल फ्री नंबर1800-180-2087 / 1967 / 14445 / 1800-180-2405
लाभार्थीराज्य के सभी लोग
आधिकारिक वेबसाइटhttps://nfsa.gov.in/ / https://haryanafood.gov.in/
हरियाणा राशन कार्ड पात्रता सूची देखने की प्रक्रियाOnline 

हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट के लाभ

  • जिन लोगो का नाम इस लिस्ट में होता है उनको सरकार द्वारा सब्सिडी पर अर्थात कम मूल्य पर खाद्यान्न जैसे चावल, गेहूं, चीनी, आदि उपलब्ध कराया जाता है|
  • हरयाणा राशन कार्ड, हरियाणा के नागरिकों के लिए एक पहचान पत्र तथा पते के प्रमाण पत्र के रूप में भी काम करता है|
  • Haryana Ration Card List  में नाम चेक करने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्युकी सरकार  ये ऑनलाइन जारी करती है|
  • राशन कार्ड द्वारा गरीब नागरिक  सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं का लाभ आसानी से उठा सकते है |

हरियाणा बीपीएल राशन कार्ड लिस्ट पात्रता

  • आवेदक परिवार को हरियाणा का निवासी होना चाहिए।
  • परिवार की सालाना आय 180000 रुपए या उससे कम होनी चाहिए|
  • नागरिक की फैमिली आईडी बनी होनी चाहिए|
  • परिवार पहचान पत्र में आय वेरीफाई होनी चाहिए|

हरियाणा राशन कार्ड सूची कैसे जांचें?

यदि अपने भी  हरियाणा राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था और अब हरियाणा राशन कार्ड पात्रता सूची देखना  चाहते  हो, तो निचे दी गयी प्रिक्रिया पढ़े| क्युकी इस प्रिक्रिया को पढ़ कर और  इसको अपनाकर आप आसानी से घर बैठ कर ही  5 मिनट में सूचि देख सकते हो |

  • सबसे पहले आपको हरियाणा राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in/portal/ration_card_state_portals पर जाना होगा|
  • उसके बाद  आपके सामने Haryana Ration Card की आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा |
  • जिसके बाद आपके सामने भारत के सभी राज्यों की सूची खुल जाएगी और इस सूचि में से आपको हरियाणा राज्य को चुनना होगा|
  • जैसे ही अपने राज्य को चुनेगे तो आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको “Ration Card” वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • अब आपके सामने एक और नया पेज खुलेगा जिसमें आपको “DFSO” सेक्शन में अपने जिले के नाम  का चयन करना होगा |
  • उसके बाद आपको “AFSO NAME” सेक्शन में आपको अपनी तालुका या तहसील का चयन करना होगा |
  • अब एक और नया पेज खुलेगा जिसमें कोटेदार का नाम, सीरियल नंबर और राशन कार्ड का प्रकार जैसी जानकारी होगी |
  • फिर आपको जिस भी राशन कार्ड की लिस्ट चाहिए आपको उस सेक्शन के नीचे मौजूद नंबर पर क्लिक करना होगा| जिसके बाद ही लिस्ट आपके सामने खुलकर आ जाएगी |
  • इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हो|

District Wise Haryana Ration Card List

महेंद्रगढ़झज्जरकरनाल
अंबालाजिंदकुरुक्षेत्र
भिवानीकैथलमेवात
चरखी दादरीरोहतकपलवल
फरीदाबादसिरसापंचकुला
फतेहाबादसोनीपतपानीपत
गुड़गांवयमुनानगररेवाड़ी
हिसार 

FAQs

Q. क्या हरियाणा राज्य राशन कार्ड पात्रता सूची ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है?

A. जी हां, आप ऊपर बताए गए चरणों का उपयोग करके हरियाणा राशन कार्ड पात्रता सूची ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

Q. क्या हरियाणा राज्य की राशन कार्ड पात्रता सूची देखने के लिए किसी प्रकार का शुल्क देय होगा?

A. नहीं, हरियाणा राज्य की पात्रता सूची देखने के लिए कोई शुल्क देय नहीं होगा।

Q. हरियाणा राशन कार्ड पात्रता सूची देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का नाम क्या है?

A. हरियाणा राशन कार्ड पात्रता सूची की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का नाम https://hr.epds.nic.in/ है।

Q. हरियाणा राशन कार्ड बनने के बाद राशन मिलने में कितने दिन लगते हैं?

A. आपका राशन कार्ड बनने के अगले महीने से राशन मिलना शुरू हो जाता है.

Q. हरियाणा राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर क्या है?

A. हरियाणा राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर (टोल फ्री नंबर: 1800-180-2087 / 1967 / 14445 / 1800-180-2405)

Leave a Comment